Friday, February 25, 2011

भोर के स्वागत की तैयारी करो--6

                                    जीवन छोटी-छोटी चीजों से बनता है !   
                 यह एक वैज्ञानिक सत्य है की पूरी दुनिया छोटे छोटे अणुओं से मिलकर बनी है ! दनिया की हर वस्तु अलग अलग किस्म के छोटे छोटे अणुओं से मिलकर बनी है ! परन्तु इसमें इन अणुओं का एक निश्चित अनुपात होता है ! पानी के लिए hydrogen के दो और oxygen का एक अणु होना जरूरी है ! अगर यह अनुपात बदलता है तो दूसरा कुछ भी बने परन्तु पानी नही बन सकता ! इसी तरह मनुष्य का जीवन भी छोटी -छोटी बातों और विचारों से मिलकर बनता है ! मनुष्य के जीवन में होने वाली हर घटना, सफलता असफलता इन्ही छोटी -छोटी चीजों के मेल पर निर्भर करती हैं ! जहाँ इन चीजों का संतुलन बिगड़ा, उनके परिणाम भी बदल जाते हैं !
                    मनुष्य कई बार कामयाबी के लिए बड़े बड़े मैनेजमेंट गुरुओं की किताबें पड़ता है, उनके सेमिनार सुनता है  और उनकी कही हुई  बड़ी बड़ी बातों को लागु करने की कोशिश करता है , परन्तु उसे वह परिणाम नही मिलते जिनकी वह उम्मीद करता है ! होता यह है की वह बड़ी चीजों का तो ध्यान रखता है, परन्तु छोटी चीजों को नजरंदाज क्र देता है ! इससे उसका सारा रासायनिक संतुलन बिगड़ जाता है और परिणाम स्वरूप कुछ दूसरी ही चीज सामने आती है ! जीवन छोटी छोटी चीजों से मिलकर बना है, और सामान्य बातें जीवन में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं ! मनुष्य को अपने सहयोगियों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करना चाहिए, उसे बेईमानी से दूर रहना चाहिए, अपना प्राथमिकतायें तय करनी चाहियें, फैसलों  को लागु करना चाहिए, मेहनत करनी चाहिए, ये सब सामान्य बातें हैं जिन्हें हर आदमी जानता है, परन्तु इनकी कमी ही उसका संतुलन बिगाडती है जिन्हें वह समझ ही नही पाता ! जिस तरह दुनिया रासायनिक रूप से निश्चित अणुओं के निश्चित अनुपात पर बनी हुई है , उसी तरह मनुष्य का जीवन भी घटनाओं और विचारों के निश्चित अनुपात पर टिका हुआ है ! कामयाबी के लिए छोटी छोटी बातों पर ध्यान दीजिये , बड़े परिणाम इन्ही चीजों के योग पर निर्भर करते हैं !

No comments:

Post a Comment