Monday, August 27, 2012

DOSTI


DOSTI
Ek hichkhichahat bhari shuruaat si hoti hai,
Kabhi darr ke sath to kabhi yunhi
achanak kisi,Se baat si hoti hai.

Har koi nahi hota dil ke itna karib,
Bas kisi-kisi se hi aisi
pehchan,Si hoti hai.

Bina soche samjhe ho jati hai Dher sari baetein,
Fir unhi baaton ke liye ek
Intzaar si hoti hai.

Bina miley hi ban jaate hai kai Khoobsurat lamhe,
Kabhi milkar bhi kuch anjaan
Si hoti hai.

Aisi hi hoti hai ye hamari dosti
Jo kabhi sath to kabhi ek
Yaad si hoti hai.
     
                                       ----Ekta.

Monday, April 4, 2011

હું ક્યાં કહું છું આપની હા હોવી જોઈએ

આ મહોબત છે કે છે એની દયા કહેતા નથી
એક મુદ્દત થઇ કે તેઓ હા કે ના કહેતા નથી
બે જણા  દિલ થી મળે તો મજલીસ છે “મરીઝ “
દિલ વિના લાખો મળે એને સભા કહેતા નથી
હું ક્યાં કહું છું આપની હા હોવી  જોઈએ,
પણ ના કહો છો એમાં વ્યથા હોવી જોઈએ
પુરતો નથી નસીબ નો  આનંદ ઓ ખુદા,
મરજી મુજબની થોડી મજા હોવી જોઈએ
એવી બે-દિલી થી મને માફ ના કરો,
હું ખુદ કહી ઉઠું કે સજા હોવી જોઈએ
મેં એનો પ્રેમ ચાહ્યો બહુ સાદી રીત થી,
નહોતી ખબર કે એમાં કલા હોવી જોઈએ
પૃથ્વી ની આ વિશાળતા અમથી નથી ‘મરીઝ’
એના મિલન ની ક્યાંક જગા હોવી જોઈએ
- “મરીઝ”

Saturday, March 26, 2011

क्षमता

ओ                             
निष्ठुर प्रकृति 
अट्टहास न कर
अपनी संहार की क्षमता पर 
नही जीत पायेगी तू
मनुष्य से 
भयंकर भूकम्प 
विनाशकारी बाढ़ 
कभी ज्वालामुखी 
कभी तूफ़ान
लेकिन क्या हुआ,
जापान में क्या तू पहुंच पाई
उस संख्या तक 
जो मनुष्य ने बनाई थी 
हिरोशिमा और नागाशाकी में 
हर साल तू लाती है बाढ़
परन्तु उससे ज्यादा मार देता है मनुष्य 
अनाज को गोदामों में दबाकर
भूख से
पूरी सदी में 
जितने मारे तूने 
अपने सारे कारनामो से 
उससे ज्यादा तो मनुष्य ने मार दिए 
इराक पर दवाइयों के प्रतिबंध से
तू समझती है 
भयंकर बिमारिओं से 
तूने मारे लाखों लोग 
हा हा हा 
बहुत भोली है तू 
उन्हें मनुष्य ने मारा 
उनको दवाइयों की पहुंच से बाहर करके 
तू कितनी ही कोशिश कर 
तू 
मुकाबला नही कर सकती मनुष्य की क्षमता का 
हर रोज मार रहा है मनुष्य
हजारों को 
कभी धर्म 
कभी जाती 
कभी लोकतंत्र की स्थापना के नाम पर 
ये खामोश मोतें 
जो किसी गिनती में नही हैं

Thursday, March 17, 2011

हम --[एक निरंतर कविता ]

गणतन्त्र दिवस हम फिर मना रहे हैं ,
बंधुवा लोगों को आजाद   बता रहे हैं,

हक  मांगने  वालों पर गोली चलाई हमने,
मरहम लगा कर हम ही शाबाशी पा रहे हैं.

जनता की हालत क्या है, मालूम नही है हमको,
विकाश   बहुत  किया  है,  कागज  बता  रहे  हैं.

कानून  और  व्यवस्था  की  स्थिति ठीक है,
गली गली  में  फिर से  कर्फ्यू  लगा  रहे  हैं.

भगत सिंह हो  या गाँधी,  नासमझ  थे   सारे,
उन्होंने जिन्हें भगाया, उन्हें वापिस ला रहे हैं.

हम वीरों के वारिश हैं और ऋषियों की सन्तान हैं,
कहीं  बेटियां  मार रहे हैं,  कहीं  बहुएं  जला रहे हैं.

सारी दुनिया हमारी  ऋणी  थी, है  और रहेगी,
इसलिए  धन  विदेशों  में  जमा  करा  रहे  हैं.

हमारा मुकाबला कोई कर ही नही सकता,
सोलहवीं  सदी  से  इक्कीसवीं में जा रहे हैं.




Saturday, March 12, 2011

नो फ्लाई ज़ोन

गिद्धों के राजा ने 
जारी किया है फरमान 
की अबसे 
कुछ पक्षिओं के आकाश में उड़ने पर 
पाबंदी रहेगी !
क्योंकि 
उनके आकाश में उड़ने से 
असुविधा होती है
साँपों को 
उनका शिकार करने में,
साँपों के साथ 
समझौता है उनका
और फिर कुछ दिन
साँपों को सुविधा हो गयी 
शिकार की,
परन्तु 
थोड़े दिन के बाद 
फिर घटने लगी
साँपों की संख्या 
साँपों की पंचायत के मुखिया ने
बैठाई है जाँच
और इस जाँच में 
गिद्धों पर शक करने की मनाही है
कुछ सांप 
जो खाते हैं 
छोटे साँपों को 
वो भी 
जाँच के दायरे से बाहर हैं
और हम 
इंतजार कर रहे हैं
उस दिन का 
जब इन पक्षियों में से कुछ 
बाज बन जाएँ 
और 
चुनौती दें
मरे हुए ढोरों पर पलने वाले 
गिद्धों को 
ताकि
फिर किसी खुले आसमान को 
साँपों की सुविधा के लिए 
'' नो फ्लाई ज़ोन ''
न बनाया जा सके !

























Monday, March 7, 2011

शाहिर लुधियानवी की जयंती पर

     शाहिर की शायरी --खून फिर खून है!

जुल्म फिर जुल्म है, बढ़ता है तो मिट जाता है 
खून  फिर  खून  है,  टपकेगा तो जम जायेगा 

खाक -ए-सहरा पे जमे या कफे कातिल पे जमे,
रू-ए-इंसाफ   पे  या   पाए-सलासिल    पे जमे,
तेगे-बेदाद   पे  या  लाशा -ए-बिस्मिल  पे जमे,
खून  फिर  खून  है,  टपकेगा तो जम जायेगा

लाख  बैठे  कोई  छुप छुप  के  कमींगाहों में ,
खून खुद देता है जल्लादों के मस्कन का सुराग,
साजिशें लाख ओढाती रहें जुल्मत की नकाब,
लेके  हर बूंद  निकलती  है  हथेली  पे  चिराग. 

जुल्म की किस्मते-नाकारा-ओ-रुसवा से कहो,
जब्र  की  हिकमते-पुरकार  के  ईमा  से  कहो,
महमिले-मजलिसे-अकवाम की लैला से कहो,
खून  दीवाना  है  दामन  पे  लपक  सकता  है,
शोला-ए-तुंद है खिरमन पे लपक सकता है.

तुमने जिस खून को मकतल में दबाना चाहा,
आज वो कूचा-ए-बाजार में आ निकला है,
कहीं शोला कहीं नारा कहीं पत्थर बन कर,
खून  चलता है तो रुकता नहीं संगीनों से,
सर  उठता  है  तो  दबता  नहीं  आइनों  से.

जुल्म की बात ही क्या,जुल्म की औकात ही क्या,
जुल्म बस जुल्म है, आगाज से अंजाम तलक ,
खून फिर  खून  है  सो  शक्ल  बदल  सकता  है,
ऐसी  शक्लें  की  मिटाओ  तो  मिटाए  न  बने ,
ऐसे  शोले  की  बुझाओ  तो  बुझाए  न    बने,
ऐसे   नारे   की  दबावों  तो   दबाये    न   बने.





Friday, February 25, 2011

भोर के स्वागत की तैयारी करो--6

                                    जीवन छोटी-छोटी चीजों से बनता है !   
                 यह एक वैज्ञानिक सत्य है की पूरी दुनिया छोटे छोटे अणुओं से मिलकर बनी है ! दनिया की हर वस्तु अलग अलग किस्म के छोटे छोटे अणुओं से मिलकर बनी है ! परन्तु इसमें इन अणुओं का एक निश्चित अनुपात होता है ! पानी के लिए hydrogen के दो और oxygen का एक अणु होना जरूरी है ! अगर यह अनुपात बदलता है तो दूसरा कुछ भी बने परन्तु पानी नही बन सकता ! इसी तरह मनुष्य का जीवन भी छोटी -छोटी बातों और विचारों से मिलकर बनता है ! मनुष्य के जीवन में होने वाली हर घटना, सफलता असफलता इन्ही छोटी -छोटी चीजों के मेल पर निर्भर करती हैं ! जहाँ इन चीजों का संतुलन बिगड़ा, उनके परिणाम भी बदल जाते हैं !
                    मनुष्य कई बार कामयाबी के लिए बड़े बड़े मैनेजमेंट गुरुओं की किताबें पड़ता है, उनके सेमिनार सुनता है  और उनकी कही हुई  बड़ी बड़ी बातों को लागु करने की कोशिश करता है , परन्तु उसे वह परिणाम नही मिलते जिनकी वह उम्मीद करता है ! होता यह है की वह बड़ी चीजों का तो ध्यान रखता है, परन्तु छोटी चीजों को नजरंदाज क्र देता है ! इससे उसका सारा रासायनिक संतुलन बिगड़ जाता है और परिणाम स्वरूप कुछ दूसरी ही चीज सामने आती है ! जीवन छोटी छोटी चीजों से मिलकर बना है, और सामान्य बातें जीवन में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं ! मनुष्य को अपने सहयोगियों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करना चाहिए, उसे बेईमानी से दूर रहना चाहिए, अपना प्राथमिकतायें तय करनी चाहियें, फैसलों  को लागु करना चाहिए, मेहनत करनी चाहिए, ये सब सामान्य बातें हैं जिन्हें हर आदमी जानता है, परन्तु इनकी कमी ही उसका संतुलन बिगाडती है जिन्हें वह समझ ही नही पाता ! जिस तरह दुनिया रासायनिक रूप से निश्चित अणुओं के निश्चित अनुपात पर बनी हुई है , उसी तरह मनुष्य का जीवन भी घटनाओं और विचारों के निश्चित अनुपात पर टिका हुआ है ! कामयाबी के लिए छोटी छोटी बातों पर ध्यान दीजिये , बड़े परिणाम इन्ही चीजों के योग पर निर्भर करते हैं !